भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा



भास्कर न्यूज | लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत आदिवासी बालक हॉस्टल में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने की। अमित ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी कॉलेजों और छात्रावासों में चलाया जाएगा। युवा कांग्रेस की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की है। प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनके लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री जनता के प्रति जवाबदेह नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस जिले के सभी कॉलेजों में जाकर छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी और उन्हें एकजुट करने का काम करेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक, सुनील समेत आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top