गुमला|जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल, कुमारटोली, लोहरदगा रोड, गुमला में आगामी 26 जुलाई रविवार को एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय के प्रख्यात रेटिना विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार (एमबीबीएस, एमएस – ओपीएच) और सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. नीलू कुमारी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. समीर कुमार द्वारा आंख से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं जैसे रेटिना रोग, आंसू की थैली, टेरिजियम और कलॉजन का भी विशेष रूप से ऑपरेशन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों के ऑपरेशन के उपरांत निःशुल्क काला चश्मा और आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। ट्रस्ट ने गुमला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नेत्र रोगियों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Source link