Last Updated:
क्या देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र छोड़कर दिल्ली की राजनीति करने जा रहे हैं? कई हफ्तों से यही चर्चा तेज थी. लेकिन जन्मदिन पर आई एक चिट्ठी ने पूरा सियासी माहौल बदल दिया है. बीजेपी के अंदर इसे बड़े संदेश की तरह देखा जा रहा है. आखिर उस चिट्ठी में ऐसा क्या लिखा था, जिसने सारी अटकलों को नया मोड़ दे दिया? जानिए पूरी कहानी.
क्या देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में मिलेगी जिम्मेदारी? पीएम मोदी के संदेश के बाद बदल गई पूरी तस्वीर.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भविष्य को लेकर पिछले कई हफ्तों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं. अंदरखाने यही सवाल था कि क्या उन्हें दिल्ली बुलाया जाएगा या वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इस तरह की चर्चा चल ही रही थी कि इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर एक संदेश भेजा दिया. जिसके बाद अब इसके बहुत सारे मायने निकाले जा रहे हैं. जानें पूरी बात.