भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजस्थान के रायपुर में लातेहार के युवक की हत्या:साथ काम करने वाले...




राजस्थान के रायपुर में लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में रखे पलंग के बॉक्स से बरामद हुआ है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के चचेरे भाई करण के अनुसार, अजय करीब तीन महीने पहले सरिया फैक्ट्री में काम करने के लिए राजस्थान गया था। उसे पतरातू निवासी सलीम अंसारी के माध्यम से नौकरी मिली थी। फैक्ट्री में उसके साथ पलामू जिले के पांकी निवासी राहुल शर्मा भी काम करता था। हालांकि दोनों अलग-अलग कमरों में रहते थे, लेकिन आपसी पहचान और बातचीत बनी हुई थी। भोजन के दौरान विवाद, गले पर कई वार कर की हत्या बताया जा रहा है कि घटना वाली रात अजय और राहुल ने साथ में भोजन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल शर्मा ने अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर कई वार किए जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से शव को कमरे में रखे पलंग के बॉक्स में डाल दिया और फरार हो गया। जाते-जाते उसने अन्य मजदूरों को कमरे में न जाने की हिदायत भी दी, जिससे किसी को तुरंत घटना की भनक नहीं लगी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस रात के समय जब साथ काम करने वाले मजदूरों को संदेह हुआ, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और जांच की। पलंग का बॉक्स खोलते ही अंदर अजय का शव देखकर सभी दंग रह गए। कमरे में खून के निशान और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर, अजय की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव बहेराटांड़ में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों ने प्रशासन से शव को जल्द गांव लाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top