भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Infosys New CEO : इन्फोसिस को मिल गया नया सीईओ, मुनाफा भी...


Last Updated:

Infosys New CEO : आईटी कंपनी इन्फोसिस ने अपने नए सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया है.

Infosys New CEO : इन्फोसिस को मिल गया नया सीईओ, मुनाफा भी 12 फीसदी बढ़ा Zoom

इन्फोसिस ने अपने नए सीईओ का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली. देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने 23 जुलाई गुरुवार को दो बड़ी खबरें दी हैं. कंपनी ने जून तिमाही में तगड़े मुनाफे का खुलासा किया है. साथ ही अपने नए सीईओ के नाम का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि फिलहाल वह नामित सीईओ रहेंगे और अगले साल 1 अप्रैल, 2027 से कंपनी के मुख्य कार्यकारी आधिकारी का पदभार संभालेंगे. कंपनी ने बताया है कि जून तिमाही में उसका कुल रेवेन्यू भी 14 फीसदी के आसपास बढ़ा है.

इन्फोसिस के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 6,921 करोड़ रुपये रहा है. इस दौरान इन्फोसिसस का रेवेन्यू भी 14 फीसदी बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये पहुंच गया है. पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू 42,279 करोड़ रुपये रहा था. इसका मतलब है कि कंपनी को ईरान युद्ध और टैरिफ के दबाव के बावजूद पहली तिमाही में जमकर मुनाफा हुआ है.

कौन बना इन्फोसिस का नया सीईओ
इन्फोसिस के बोर्ड ने गुरुवार को लगे हाथों अपने नए सीईओ के नाम का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने आशीष कुमार दास को नया सीईओ और एमडी नामित किया है, जो 1 अप्रैल, 2027 से अपना पदभार संभालेंगे. कंपनी के बोर्ड ने दास को अगले 5 साल के लिए सीईओ बनाने का ऐलान किया है. हालांकि, अभी इस फैसले को हितधारकों की ओर से अप्रूवल मिलना बाकी है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि दास अभी डायवर्स बिजनेस पोर्टफोलियो को संभालते हैं.

9 साल से पोस्ट पर हैं पारेख
इन्फोसिस के मौजूदा सीईओ सलिल पारेख का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2027 तक है और दास अगले वित्तवर्ष से उनकी जगह लेंगे. दास बीते तीन दशक से कंपनी में काम कर रहे हैं और अभी उनका रोल कस्टमर फेसिंग सिस्टम संभालने का है. इसके अलावा डिलीवरी और ग्लोबल ऑपरेशंस पर भी उनकी निगाह रहती है. इसके अलावा दास के जिम्मे सस्टेनिबिलटी बिजनेस को संभालना भी है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top