भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का छठा इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न




भास्कर न्यूज |गिरिडीह इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का मंगलवार को छठा इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की छात्रा दान्या रौशन द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य से हुई, जिसकी सभी ने सराहना की। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पीडीसी पूनम सहाय की विशेष उपस्थिति रही।क्लब की ओर से अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, एडिटर मृदुला शर्मा, आईएसओ सृष्टि सिन्हा और कोषाध्यक्ष नेहा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब में मेघा, सविता चक्रवर्ती, खुशबू कुमारी और प्रिया रघुवंशी को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।समारोह में इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा, रांची की अध्यक्ष नीता शेखर, सचिव शालिनी सिन्हा, चार्टर अध्यक्ष दीपा चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे। रोटरी परिवार से पीडीजी प्रकाश बगेड़िया, एजी रवि चुड़ीवाला, रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल, रोटरी ग्रेटर के सचिव अनिल मिश्रा तथा इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला सहित कई सदस्यों ने भी समारोह में भाग लिया।समारोह के दौरान व्हीलचेयर दान, कॉपी बैंक, महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता तथा सिलाई मशीन वितरण जैसे सेवा प्रकल्पों की शुरुआत की गई। कॉपी बैंक की शुरुआत बच्चों सान्वी भास्कर, संध्या वर्मा और अथर्व शर्मा ने अपनी पुरानी कॉपियां दान कर की। वहीं ग्राम बकोईया, पंचायत पिंडाटांड़ की लीलावती देवी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की गई।नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एम्स में प्रवेश पाने वाली छात्रा आर्या पलक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्रा दान्या रौशन को भी सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top