भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Sonam Wangchuk Breaks Fast | सोनम वांगचुक ने खत्म किया अपना अनशन,...


होमताजा खबरदेश

सोनम वांगचुक ने आखिरकार खत्म किया अपना अनशन, दो बड़े मंत्रियों ने दिलाया भरोसा

Last Updated:

Sonam Wangchuk Breaks Fast: सोनम वांगचुक ने मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन तोड़ दिया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की. सरकार ने वांगचुक को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर विचार होगा. स्टूडेंट पर दर्ज केस भी वापस लिए जा सकते हैं. वहीं पीएम मोदी ने भी पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की बात कही है. इसी एक्शन से वांगचुक ने अपना फैसला बदला.

सोनम वांगचुक ने आखिरकार खत्म किया अपना अनशन, दो बड़े मंत्रियों ने दिलाया भरोसाZoom

पीएम मोदी के बड़े ऐलान के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल.

नई दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अनशन तोड़ा. दोनों मंत्री वांगचुक से मिलने गुरुग्राम के अस्पताल गए थे. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने वांगचुक को भरोसा दिलाया है. उनकी मांगों पर उचित फोरम में विचार किया जाएगा. सरकार ने यह भी अश्योरेंस दिया है कि प्रदर्शनकारी स्टूडेंट पर दर्ज मामलों पर एक बार फिर विचार होगा. आज दिन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसके संकेत दिए थे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी पेपर लीक को लेकर सख्त कानून बनाने का मैसेज दिया है. पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगले हफ्ते संसद में नया कानून लाया जाएगा. सरकार सूत्रों के मुताबिक सरकार के इसी रवैये के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ने का फैसला किया. उन्होंने अस्पताल से स्टूडेंट को शांति बनाए रखने का मैसेज भी दिया है.

नीट पेपर लीक के बवाल पर वांगचुक ने आखिर क्या मैसेज दिया?

वांगचुक ने जंतर-मंतर पर शांति बनाए रखने की अपील की है. वहां हजारों स्टूडेंट नीट पेपर लीक मामले में एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. वांगचुक ने कहा, ‘मेरा रास्ता सिर्फ शांति का है’. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा जवाब सिर्फ फूल होना चाहिए.

पीएम मोदी का वो कौन सा पोस्ट है जिसने बदल दिया पूरा खेल?

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top