चाईबासा| जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा के सभा कक्ष में गुरुवार को ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम (एआईबीई) में उत्तीर्ण हुए अधिवक्ताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो एवं सुभाष चंद्र मिश्रा उपस्थित थे। अतिथियों ने एआईबीई परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अधिवक्ता रेणु महतो, अभिषेक राय, नरेश चंद्र सुंडी, डीलक्स हंसदा, भूपेंद्र सिंकु, सुप्रिया पान, शिप्रा कुरली, धनेश्वर ईचागुटु, तपन कुमार सरकार एवं केदार बोईपाई को पुष्पगुच्छ और कलम भेंट कर सम्मानित किया।
Source link