भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, शव झाड़ियों में मिला:घटनास्थल से कार...




धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर ईस्ट बसुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना सोरी टांड़ स्थित कौशल पुरम के समीप हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सूचना पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से एक संदिग्ध कार भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान एक संदिग्ध कार घटनास्थल के पास रुकी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि अपराधियों ने इसी वाहन का उपयोग हत्या को अंजाम देने या शव को यहां लाकर फेंकने में किया होगा। कार को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक की पहचान न हो पाने के कारण हत्या के कारणों का पता लगाना मुश्किल है। पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतक की शिनाख्त करना है, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top