भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

35 हजार की लागत, 2 लाख से अधिक का मुनाफा… यह कोई...


होमताजा खबरकृषि

35 हजार की लागत, 2 लाख से अधिक का मुनाफा…यह कोई बिजनेस नहीं, खेती का मॉडल है

Last Updated:

Bokaro Farmer Brinjal Farming: बोकारो के किसान मनोज महतो ने 35 हजार रुपये की लागत से बैंगन की खेती की और 2 लाख रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया. वे 10 साल से सब्जियां उगा रहे हैं और बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. उनका कहना है कि खेती की प्रेरणा उन्हें दूसरे सफल किसानों और यूट्यूब वीडियो से मिली.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. सिर्फ 35 हजार रुपये लगाए और कुछ ही महीनों में 2 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमाया. यह कोई बिजनेस नहीं, बल्कि बोकारो के किसान मनोज महतो की बैंगन की खेती का मॉडल है. पेटरवार प्रखंड के ओरदाना गांव के रहने वाले मनोज पिछले 10 वर्षों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं और आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. खास बातचीत में किसान मनोज महतो ने बताया कि उन्हें खेती की प्रेरणा यूट्यूब पर कृषि से जुड़े वीडियो और गांव के सफल किसानों से मिली. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग सब्जियों की खेती शुरू की और खेती को आय का प्रमुख स्रोत बना लिया.

50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है फसल
आगे मनोज ने बताया कि उन्होंने मई महीने में एक एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती की थी. बैंगन की फसल करीब 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके बाद लगभग तीन महीने तक लगातार तुड़ाई की जा सकती है. वहीं पूरे सीजन में एक एकड़ से 120 से 150 क्विंटल तक बैंगन का उत्पादन हो जाता है.

कितनी लागत, कितनी कमाई
एक एकड़ में बैंगन की खेती करने में करीब 35 हजार रुपये की लागत आती है और वह अपने बैंगन की बिक्री पेटरवार हाट में करते हैं, जहां इसका औसत भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है. ऐसे में औसतन 100 क्विंटल उत्पादन भी हो जाए, तो करीब 2 लाख 50 हजार रुपये तक की आय पायी जा सकती है. इस तरह लागत निकालने के बाद भी किसान को लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है.

इसका रखें ध्यान
आखिर में मनोज बताते हैं कि बैंगन की खेती में वायरस सबसे बड़ी समस्या होती है, जिससे पूरी फसल प्रभावित हो सकती है. इससे बचने के लिए समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव बेहद जरूरी है. साथ ही खेत का नियमित निरीक्षण करना और संक्रमित पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए. इससे किसान अच्छी उपज और मुनाफा कमा सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top