भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार सड़क हादसा मामला, मृतकों की संख्या हुई चार:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के...




लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव में हुए सड़क हादसे में गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बुधवार देर शाम हुई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक और महिला ने शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान ललिता देवी (पति-मंटू वर्मा) के रूप में हुई है। उन्होंने करीब 36 घंटे तक जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, जिसके बाद शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे रिम्स में उनकी मौत हो गई। यह भीषण हादसा बुधवार शाम को हुआ था, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी थी। उस समय घर के बाहर कई लोग मौजूद थे, जो वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही दो की हुई थी मौत
इस हादसे में दुर्घटनास्थल पर स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार और घर के आंगन में खड़ी राखी गिरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद चालक की गर्भवती पत्नी खुशबू देवी ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। ललिता देवी की मौत के साथ अब इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में जारी है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। गाड़ी का तेज रफ्तार होना बनी हादसे की वजह
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। कई परिवारों की खुशियां छीनी
इस दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे चंदवा क्षेत्र के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह हादसा क्षेत्र के हाल के सबसे दर्दनाक सड़क हादसों में से एक माना जा रहा है। लगातार बढ़ती मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top