Last Updated:
Moong Dal Chutney Recipe: मिथिलांचल में लोग तरह-तरह की डिश बनाते हैं. खासकर चटनी या अलग-अलग भक्खा , या तरुआ बनाते ही रहते हैं. जिसे रोटी या चावल के साथ खाया जाता है. स्वाद भी अच्छा होता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आज आपको मिथिला की मूंग जिसका दाल बनता है. उसकr स्वादिष्ट चटनी भी बनती है. जानिए इसकी पूरी रेसिपी…
मधुबनी: मिथिलांचल अपनी अनूठी खान-पान परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां लोग अक्सर भोजन के साथ तरह-तरह के भक्का, तरुआ और स्वादिष्ट चटनियां बनाते हैं. जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं मिथिला की खास मूंग दाल की चटनी की रेसिपी. जिसका स्वाद लाजवाब होता है. यह सेहत के लिए फायदेमंद है.
स्वाद में लाजवाब है मूंग दाल की चटनी
मिथिला में इन दिनों मूंग दाल की चटनी खूब पसंद की जा रही है. हाल ही में खेतों से मूंग की नई फसल निकली है और लोग इसे साल भर के लिए स्टोर कर रहे हैं. मूंग की चटनी खासतौर पर गरम-गरम रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसीलिए यहां ग्रामीण इलाकों में लोग इसे रात के खाने में बनाना ज्यादा पसंद करते हैं.
बनाने की आसान विधि
सबसे पहले साबुत मूंग को सूखे तवे या कढ़ाई में बिना तेल के हल्का गर्म (भून) लें. भूनने से इसमें एक बेहतरीन देसी सोंधापन आ जाता है. इसके बाद मूंग को कुकर में थोड़े पानी के साथ 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें (चाहे तो किसी खुले बर्तन में भी उबाल सकते हैं). जब मूंग अच्छी तरह पक जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें. अब इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटा कच्चा प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा सा कच्चा सरसों तेल और नींबू का रस मिला लें.
तैयार है चटनी
इन सभी सामग्रियों को हाथ से अच्छी तरह मैश करते हुए मिला लें. घृत (घी) लगी गरम-गरम रोटी के साथ इस मूंग की चटनी का स्वाद लें. यकीन मानिए इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. इसे बनाने में मात्र 20 से 25 मिनट का समय लगता है.
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
ग्रामीण क्षेत्रों में इसे रात के भोजन में काफी पसंद किया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह चटनी बेहद लाभकारी है. इसमें किसी भी तरह के मसाले या अत्यधिक तेल का प्रयोग नहीं होता. मूंग में भरपूर प्रोटीन होता है, तो वहीं इसमें मिलाया गया नींबू (विटामिन-सी), कच्चा प्याज, हरी मिर्च और सरसों का तेल पाचन और स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…
और पढ़ें