भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मानसून एक्टिव! झारखंडवालों सावधान! रांची, जमशेदपुर… 10 जिलों में बारिश मचाएगी तांडव,...


रांची: झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा, आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. वहीं, कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आज रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में इन जिलों का तापमान 28-32°C के बीच रहने की उम्मीद है, जहां न्यूनतम 22-25°C रह सकता है.  इसके अलावा IMD के अनुसार कई जिलों में आज येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है. जबकि दक्षिणी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम आज रहेगा सुहावना

राजधानी रांची का मौसम आज सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम लगभग 23°C रहने का अनुमान है. जहां दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने से मौसम ठंडा और आरामदायक रहेगा. इसके अलावा जमशेदपुर और बोकारो में भी बादलों और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके अलावा अन्य जिलों में उमसभरी गर्मी रह सकती है.

झारखंड में आईएमडी का आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट

जानें आज झारखंड का AQI

बारिश और बादलों के कारण झारखंड के अधिकतम जिलों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक से अच्छी रहने की संभावना है. जहां रांची का AQI लगभग 35-50 है, वहीं, जमशेदपुर का AQI लगभग 40-60 है. इसके अलावा बोकारो का AQI लगभग 45-60 के करीब है. साथ ही धनबाद का AQI लगभग 55-70 और देवघर  का AQI लगभग 40-55 है. ऐसे में कहा जा सकता है कि मौसम के अनुसार AQI बदल भी सकता है.

झारखंड में यहां रहेगा सबसे ज्यादा तापमान

आज झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू, गढ़वा और चतरा के इलाकों में रहने की संभावना है. जहां अधिकतम तापमान 33-35°C तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. ऐसे में

झारखंड के इन जिलों में है आंधी-तूफान का खतरा

रांची मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और आसपास के जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

कल झारखंड को इन जिलों में हुई बारिश

वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जबकि कुछ जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हुई. बता दें कि बोकारो, रांची और जमशेदपुर के आधिकारिक मौसम केंद्रों पर भारी वर्षा दर्ज नहीं हुई. मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं ही बारिश देखने को मिली.

झारखंडवालों आज रहो सावधान

आज झारखंड में मानसून का असर साफ दिखाई देगा. आज झारखंड के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. रांची सहित दक्षिणी और मध्य झारखंड का मौसम सबसे सुहावना रहने की उम्मीद है. जबकि पलामू प्रमंडल के जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है. वहीं, मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top