![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची व पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने शुक्रवार को जिले में संचालित कानूनी सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एलएडीसीएस सहायक भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं डालसा सचिव ने जिला बाल कल्याण समिति, सदर अस्पताल और सदर प्रखंड स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं, उपस्थिति पंजी, लाभुकों को प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता तथा केंद्र की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। वहीं उन्होंने केंद्र पर उपस्थित पीएलवी को निर्देश दिया कि आमजनों, विशेषकर गरीब, असहाय, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कानूनी सहायता केंद्र का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं उन्होंने कहा कि झालसा और डालसा द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी जिम्मेवारी के साथ पूरा करे। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने व केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Source link