भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विभिन्न पंजियों व संचिकाओं को देखकर उसके रख-रखाव के दिए निर्देश दिए



भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा में संधारित विभिन्न पंजियों व संचिकाओं का गहन अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव व अद्यतन संधारण की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी, विक्टिम कंपनसेशन संचिका, उग्रवादी हिंसा संचिका, आत्मसमर्पित नक्सली संचिका, रोकड़ पंजी, ट्रेजरी मैसेंजर बुक, एलॉटमेंट संचिका, शस्त्र पंजी, निर्गत लाइसेंस पंजी, विस्फोटक (पटाखा) लाइसेंस पंजी, चरित्र प्रमाण पत्र पंजी, आवास आवंटन पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों एवं संचिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अवलोकन के उपरांत उपायुक्त ने प्रभारी सामान्य शाखा को सभी पंजियों एवं संचिकाओं का नियमित अद्यतन, व्यवस्थित संधारण तथा अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी पंजियों एवं संचिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप अद्यतन रखा जाए। मौके पर प्रभारी सामान्य शाखा अभिनीत सूरज सहित सामान्य शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top