भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला : धर्म कांटा में काम करने वाली युवती को सांप ने...




चाईबासा| अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय (पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा) के न्यायालय ने अपहरण के एक मामले में अभियुक्त जामेदार चाम्पिया उर्फ लोगोर चाम्पिया को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और ₹30,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 18 अप्रैल 2023 का है, जब अभियुक्त ने गुवा बाजार से गोविन्द चाम्पिया और सोमनाथ चाम्पिया को पकड़कर जंगल की ओर ले गया था। वादी गालु चाम्पिया के लिखित आवेदन पर 4 मई 2023 को गुवा थाना में अभियुक्त के खिलाफ धारा 364 भादवि (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के दौरान चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया। त्वरित विचारण और प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। सोनुआ| थाना क्षेत्र के सारंडियापोस स्थित एक नाले से आज युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सारंडियापोस गाँव निवासी कानुराम टोपनो के रूप में हुई है। शव पेट के बल नाले के पानी में तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम भारी बारिश के बाद कानुराम नाले में मछली पकड़ने गया था, जिसके बाद से वह लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत पानी में डूबने से हुई है या कारण कुछ और है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सरायकेला| सरायकेला थाना क्षेत्र के चाईबासा रोड स्थित कुदरसाई में, सत्यनारायण अग्रवाल के धर्मकांटे पर कार्यरत 21 वर्षीय युवती लक्ष्मी कुमारी की सांप के डसने से मौत हो गई। वह रामगढ़ जिले के उपाध्याय कॉलोनी निवासी अनिल रजक की पुत्री थी। घटना शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे की है। देर रात सोने के दौरान विषैले सांप के डसने से लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top