भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Delhi Metro status today | Delhi Metro Stations Closed | दिल्ली में...


Delhi Metro status today: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन जारी है. सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच अब तक बात नहीं बनी है. सीजेपी के प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं. इस बीच दिल्ली छावनी में तब्दील है. जंतर-मंतर वाले इलाके में प्रदर्शनकारी लगातार जमा हो रहे हैं. आज यानी शनिवार को एक बार फिर सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होगी. इस बीच जंतर-मंतर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आज भी कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया है. जी हां, डीएमआरसी यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए आज यानी शनिवार (25 जुलाई) को भी 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है.

डीएमआरसी के मुताबिक, आज यानी शनिवार सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रहेंगे. डीएमआसी के अनुसार, पूरे नेटवर्क में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. गौरतलब है कि यह घोषणा नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच की गई है. इन प्रदर्शनों में भारी भीड़ जुटी है और राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

कौन-कौन मेट्रो स्टेशन बंद
जो स्टेशन बंद रहने वाले हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली, शामिल हैं. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन सेवाएं केवल धौला कुआं और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के बीच ही उपलब्ध रहेंगी.

क्यों दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद कर दिए गए?
अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला भीड़ की आवाजाही को नियंत्रित करने और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है. खासकर सेंट्रल दिल्ली के आसपास, जहां हजारों छात्र, अभिभावक और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रभावित स्टेशनों में से कई के पास स्थित जंतर-मंतर इस आंदोलन का केंद्र बन गया है, जहां प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही और व्यवस्थागत सुधार की मांग कर रहे हैं.

डीएमआरसी ने क्या आग्रह किया?
डीएमआरसी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और उनसे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने का आग्रह किया. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बंद स्टेशनों और विरोध प्रदर्शन वाली जगहों के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ाने की उम्मीद है. इन मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से सबसे अधिक प्रभाव रेल यात्रियों पर पड़ेगा. कारण कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भी बंद कर दिया है. ऐसे में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को मेट्रो के अलावा अन्य वाहन के भरोसे रहना होगा.

लिस्ट देखें कि कौन-कौन मेट्रो स्टेशन बंद?

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top