भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब मक्का की खेती से होगी डबल कमाई, सरकार दे रही मक्का...


होमताजा खबरकृषि

मक्का उगाने वाले किसान न चूकें मौका, सरकार दे रही मशीन और अनुदान दोनों

Last Updated:

फिरोजाबाद में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए त्वरित मक्का विकास योजना के तहत बैच ड्रायर, मक्का शेलर और पॉपिंग मशीन पर अनुदान दिया जा रहा है. मक्का शेलर पर 40,000 तक और पॉपिंग मशीन पर 10,000 तक की सब्सिडी मिलेगी. इच्छुक किसान 10 अगस्त तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में किसान भाई मक्का की खेती को बढ़ा रहे हैं. 2025 से किसानों ने मक्का की खेती को बढ़ावा दिया है. इस साल भी किसान भाइयों ने अच्छे स्तर पर मक्का की खेती शुरू की है. वहीं इस बार मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा एक योजना चलाई जा रही है. इसमें मक्का सुखाने से लेकर मक्का के दाने निकालने के लिए यंत्र दिए जा रहे हैं, जिससे किसानों को काफी मदद मिलेगी. इसके अलावा किसानों को मक्का से पॉपकॉर्न बनाने की मशीन भी दी जाएगी, जिससे खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन और मक्का शेलर पर मिलेगा लाभ

फिरोजाबाद के उप कृषि निदेशक सतेन्द्र प्रताप सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जिले में किसान रबी और खरीफ दोनों सीजन में मक्का की खेती करते हैं और अच्छा मुनाफा कमाते हैं. इस वर्ष भी जिले में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती हुई है. किसानों के लिए त्वरित मक्का विकास योजना के तहत बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन और मक्का शेलर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा. जिले को फिलहाल दो मशीनों का लक्ष्य मिला है, इसलिए आवेदन प्राप्त होने के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा.

40 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान, 10 अगस्त तक करें आवेदन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के तहत किसानों को मशीनों पर अनुदान भी दिया जा रहा है. मक्का शेलर पर 40,000 रुपए तक और पॉपिंग मशीन पर 10,000 रुपए तक का अनुदान मिलेगा. योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसान ही उठा सकेंगे. इच्छुक किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top