भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बोरवेल गाड़ी को मरी टक्कर:गिरिडीह में बोरिंग...




गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोलडीहा में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बोरवेल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोरिंग करने में जुटे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उठाकर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय करीब 10 से 12 मजदूर बोरिंग के काम में लगे हुए थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… रात से चल रहा था बोरिंग का काम जानकारी के अनुसार, कोलडीहा निवासी मो. ताजुद्दीन के घर पर बोरिंग का काम चल रहा था। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे बोरवेल वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर कार्य शुरू किया गया था। शनिवार सुबह गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा JH02-AA-2941 नंबर का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बोरवेल वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोरवेल मशीन और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में गंगो मंडल, मनोज दास और रामेश्वर दास गंभीर रूप से घायल हो गए। बोरवेल वाहन के संचालक कार्तिक बरनवाल ने बताया कि उनका वाहन सड़क किनारे सुरक्षित तरीके से खड़ा था, लेकिन तेज गति से आए ट्रक ने पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। भागने की कोशिश में चालक पकड़ाया हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्षतिग्रस्त बोरवेल वाहन को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top