Last Updated:
Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो ने विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से राजधानी के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है. इन स्टेशनों से आवाजाही पर 25 जुलाई की सुबह 7.30 बजे से ही रोक लगा रखी है.
डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया है.
नई दिल्ली. परीक्षाओं के पेपर लीक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बंद किए 18 स्टेशनों के एंट्र्री गेट को दोबारा खोल दिया है. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि 25 जुलाई शनिवार की सुबह 7.30 बजे से इन सभी स्टेशनों को बंद कर दिया गया था. हालात सामान्य होने के बाद डीएमआरसी ने इन सभी 18 स्टेशनों के एंट्री गेट को शनिवार की शााम से खोल दिया है.
इससे पहले डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताा था कि भले ही राजधानी के 18 मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है लेकिन राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज करने की सुविधा दी गई है. ऐसे यात्री जो अन्य रूट से यात्रा कर रहे हैं और उन्हें अपना रूट बदलने के लिए इंटरचेंज ट्रेनों की जरूरत है तो इन तीन स्थानों से अपना रूट चेंक कर सकते हैं. भले ही इन स्टेशनों पर प्रवेश की सुविधा को बंद रखा गया है.
कौन-कौन से स्टेशन बंद
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में 18 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट दी है, जिन पर फिलहाल यात्रियों के चढ़ने-उतरने पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, इस रूट पर मेट्रो अन्य स्टेशनों से चलाई जा रही है और अगर इनमें से कोई स्टेशन संबंधित रूट के इंटरचेंज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है तो वहां पर यात्रियों को उतरने और दूसरे रूट की ट्रनों में चढ़ने की सुविधा भी दी गई है. डीएमआरसी ने जिन स्टेशनों पर संचालन बंद किया है, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आशृम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली शामिल हैं.
कब तक खुलेंगे मेट्रो स्टेशन
डीएमआरसी ने फिलहाल इन स्टेशनों पर परिचालन के दोबारा शुरू होने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन कहा है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होती है, इसे लेकर अपडेट दिया जाएगा. डीएमआरसी पिछले कुछ दिनों से लगातार स्टेशनों को बंद करने की बात कह रहा था, लेकिन शनिवार सुबह 7.30 बजे से इन 18 स्टेशनों पर परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया गया.
तीन स्टेशनों पर खुल गए एंट्री गेट
डीएमआरसी ने अपने हालिया अपडेट में बताया है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री गेट खोल दिए गए हैं. डीएमआरसी ने एक्स पर डाली अपनी पोस्ट में कहा है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट को खोल दिया गया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा भी मिलती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें