Last Updated:
Pralhad Joshi New Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि शिक्षा मंत्रालय की कमान कौन संभालेगा? इस सवाल का जवाब अब मिल गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी को फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि शिक्षा मंत्रालय की कमान अब कौन संभालेगा? इस सवाल का जवाब अब मिल गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी को फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.
प्रह्लाद जोशी फिलहाल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पहले से ही कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अब उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में शिक्षा मंत्रालय भी सौंपा गया है. माना जा रहा है कि नए पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री की नियुक्ति होने तक वही मंत्रालय का कामकाज देखेंगे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि राष्ट्रपति भवन की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रालय का कामकाज बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगा.
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में सामने आए थे. उन्होंने प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) समेत कई बड़े शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भाजपा ने भी स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया है और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है.
अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या प्रह्लाद जोशी को स्थायी रूप से शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाती है या फिर केंद्र सरकार जल्द ही नए पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री की नियुक्ति करती है. फिलहाल, मंत्रालय का पूरा कामकाज प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें