भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चेहरे पर चमक चाहिए तो लगाएं गुड़हल शहद का फेस पैक, झाइयां...


होमफोटोलाइफ़फैशन

चेहरे पर चमक चाहिए तो लगाएं गुड़हल शहद का फेस पैक, झाइयां और सूजन होगा गायब

Last Updated:

Gudhal Face Pack For Spotless Skin: गुड़हल का फूल लगभग हर घर में पाया जाता है. रांची के भी हर घर में यह फूल देखा जाता है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जिस वजह से इसे चेहरे की सूजन व झाइयां कम करने में इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है. बस इसे लगाने का एक तरीका होता है, जो ब्यूटी एक्सपर्ट बता रही हैं.

दरअसल, इन दोनों चीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो चेहरे की सूजन, रुखापन व झाइयों को कम करने में काफी कारगर बताए जाते हैं.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनिधि बताती हैं कि गुड़हल के फूल में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. इसे आप बालों से लेकर चेहरे तक पर लगा सकते हैं. चेहरे पर लगाने का एक तरीका होता है. सबसे पहले फूल को ले लीजिए और उसे गर्म पानी में थोड़ी देर तक रखिए. यह एकदम मुलायम हो जाएगा, फिर इसे पीस लीजिए.

जब आप फूल को अच्छे से पीस लेंगे तो उसमें आपको थोड़ा सा शहद मिलाना है. दरअसल, शहद इसे बांधने में काफी सहायक होता है और यह चेहरे पर बेहद आसानी से लग जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आपको 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने देना है. आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. अगर है तो ठीक, वरना कोई बात नहीं.

यानी फूल का पेस्ट और शहद, बस यही दो चीजें चाहिए. इसके अलावा किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ती. 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है और तुरंत कोई बढ़िया मॉइश्चराइजर लगा लेना है.

इसे आप हफ्ते में दो बार आराम से लगा सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें, पेस्ट को एक बार कान के पीछे लगाकर टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई एलर्जी होती है तो इसे न लगाएं. किसी प्रकार की एलर्जी नहीं हो रही हो, तभी इसे अपनी स्किन पर लगाएं. इस बात का विशेष ध्यान रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top