भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज जमकर बरसेंगे बादल! रांची, हजारीबाग… 18 जिलों में बारिश...


रांची: झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. आज झारखंड के अधिकतम जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं, रांची, देवघर और दुमका समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के अधिकतम यानी लगभग 18 से 20 जिलों में बारिश की संभावना है. जहां रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गोड्डा सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 25 से 31 जुलाई के दौरान झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

आज झारखंड के 15 से 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जहां दक्षिणी और पूर्वी झारखंड के जिलों में वज्रपात का खतरा अपेक्षाकृत अधिक माना गया है. ऐसे में आज लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. IMD ने लोगों को खुले में न निकलने, पेड़ों या कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है.

जानें आज झारखंड का AQI कितना रहेगा

बता दें कि झारखंड में लगातार बारिश के कारण अधिकतम जिलों में वायु गुणवत्ता अच्छी से संतोषजनक रहने का अनुमान है. आज रांची का AQI 35-50 रह सकता है. वहीं, जमशेदपुर का AQI 40-60 रहने वाला है. आज धनबाद का AQI 60-80 रहने वाला है. इसके अलावा बोकारो का AQI 55-75 रहेगा. साथ ही हजारीबाग, देवघर, दुमका का AQI 35-60 के बीच रहने का अनुमान है. जहां बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर सामान्य से कम भी रह सकता है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा और उमस भी कम महसूस होगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि इन जिलों का मौसम सुहावना रहने वाला है.

जानें कहां रहेगा अधिक और कहां कम तापमान

बता दें कि सबसे अधिक तापमान 32-34°C धनबाद, बोकारो, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ का रहने वाला है. वहीं, सबसे कम तापमान 28-30°C रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा का रहने वाला है. इसके अलावा बारिश वाले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है.

झारखंड में कल किन जिलों में हुई थी बारिश

25 जुलाई को रांची, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, जमशेदपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top