भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CP में इंटरनेट बहाल, 18 मेट्रो स्टेशन खुले; CJP का मंच हटा,...


होमताजा खबरदेश

CP में इंटरनेट बहाल, 18 मेट्रो स्टेशन खुले; अब जंतर-मंतर का क्या है हाल?

Last Updated:

Jantar Mantar News: करीब 26 दिनों तक चले CJP के आंदोलन के समाप्त होने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामान्य हालात लौटने लगे हैं. धरना स्थल से मंच और टेंट हटा दिए गए हैं. NDMC ने पूरी रात सफाई अभियान चलाया, जबकि दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. कनॉट प्लेस में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है और सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 18 मेट्रो स्टेशन भी दोबारा खोल दिए गए हैं. आंदोलन खत्म होने के साथ राजधानी में जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन परीक्षा सुधार और पेपर लीक का मुद्दा अभी भी राष्ट्रीय बहस का विषय बना हुआ है.

CP में इंटरनेट बहाल, 18 मेट्रो स्टेशन खुले; अब जंतर-मंतर का क्या है हाल?Zoom

CJP का 26 दिन पुराना जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होने के बाद दिल्ली में सामान्य हालात लौटने लगे हैं. (फोटो PTI)

नई दिल्ली: करीब 26 दिनों तक हजारों छात्रों, नारों, पोस्टरों और बहसों से गूंजता रहा दिल्ली का जंतर-मंतर अब फिर से अपने पुराने रूप में लौटता दिखाई दे रहा है. शनिवार रात जैसे ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया, वैसे ही धरना स्थल पर टेंट उखड़ने लगे, मंच हटने लगा और भीड़ धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट गई. पिछले कई दिनों से सुरक्षा के चलते बंद किए गए कनॉट प्लेस इलाके में इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई. वहीं DMRC ने केंद्रीय दिल्ली के सभी 18 मेट्रो स्टेशनों को फिर से खोल दिया. जिन सड़कों पर पिछले दिनों प्रदर्शन, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल दिखाई दे रहा था, वहां अब सफाई अभियान और सामान्य आवाजाही का दौर शुरू हो चुका है. आंदोलन खत्म होने के साथ राजधानी ने राहत की सांस ली, लेकिन यह प्रदर्शन अपने पीछे कई राजनीतिक और सामाजिक सवाल भी छोड़ गया.

करीब चार सप्ताह तक चले इस आंदोलन ने सिर्फ जंतर-मंतर तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि देशभर में NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर बहस छेड़ दी. आंदोलन के दौरान हजारों छात्र यहां पहुंचे. सोशल मीडिया पर इस विरोध की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहे. सुरक्षा कारणों से संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में कड़े प्रतिबंध लगाए गए. कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा. अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्र सरकार से मिले आश्वासन के बाद CJP ने धरना समाप्त करने का फैसला लिया. इसके साथ ही प्रशासन ने भी सामान्य व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top