भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अभिनेता धर्मेंद्र की एंट्री, चिड़ियां हुईं दूर… बोकारो के किसान ने खेत...


होमताजा खबरकृषि

धर्मेंद्र की एंट्री, चिड़ियां दूर…बोकारो के किसान ने लगाया अनोखा जुगाड़

Last Updated:

Bokaro Agriculture News: बोकारो में किसान धान की फसल को चिड़ियों से बचाने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं. चास के किसान त्रिलोचन महतो ने खेत में धर्मेंद्र का पोस्टर लगाया है, जिससे चिड़ियों की आवाजाही कम हुई है. इस अनोखे उपाय को देखने के लिए लोग गाड़ियां खड़ीकर देखते हैं. आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: मानसून की बारिश शुरू होते ही बोकारो जिले के खेतों में धान की बिचड़े की रोपाई तेज हो गई है, लेकिन इस दौरान किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती चिड़ियों और अन्य पक्षियों से फसल को बचाने की है. क्योंकि पक्षियां धान के बीज और कोमल पौधों को चुगकर काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में बोकारो के किसानों ने इस परेशानी का बेहद अनोखा जुगाड़ खोज निकाला है.

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का ही लगा दिया खेत में पोस्टर

जहां पहले खेतों में पारंपरिक बिजूका (कौआ भगाने वाला पुतला) लगाया जाता था. अब वहीं चास और पेटरवार प्रखंड के किसान नए-नए देसी जुगाड़ अपना रहे हैं. कहीं खेतों में राजनीतिक दलों के झंडे लहरा रहे हैं, तो कहीं पुराने कपड़े और चमकदार प्लास्टिक की पट्टियां टांगी गई हैं. वहीं, इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा चास प्रखंड के किसान त्रिलोचन महतो की हो रही है, जिन्होंने अपने खेत में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का पोस्टर लगा दिया है.

जानें किसान ने क्या कहा

लोकल 18 से खास बातचीत में किसान त्रिलोचन महतो ने बताया कि पहले उन्होंने पॉलीथिन और टोकरी से बिजूका बनाकर देखा था, लेकिन चिड़ियां उससे नहीं डरती थीं और लगातार धान के बिचड़ों को नुकसान पहुंचाती थीं. तभी उनकी नजर घर में रखे उनके पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र के पोस्टर पर पड़ी. उन्होंने सोचा कि क्यों ना इसे खेत में लगाया जाए और अब खेत में चिड़ियों की आवाजाही बिल्कुल कम हो गई है.

उनके पसंदीदा अभिनते हैं धर्मेंद्र

किसान त्रिलोचन आग बताते हैं कि धर्मेंद्र उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं और उनकी सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ वह करीब 25 बार टीवी में देख चुके हैं. उन्होंने जब खेत में धर्मेंद्र का पोस्टर लगाया तो गांव के दूसरे किसानों भी यह तरीका बहुत अच्छा लगा और अब गांव के आसपास के किसान भी इसे देखकर प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, पेटरवार प्रखंड के ओरदाना गांव में बडी पानी की टंकी के सामने स्थित धान के खेत में लगाए गए बीजेपी राजनीतिक दल के झंडे दूर से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं और सड़क से गुजरने वाले लोग किसानों के इस अनोखे जुगाड़ को देखकर रुक रहे हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top