भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, बोकारो… झारखंड के 10 जिलों में होगी जमकर बारिश, IMD का...


रांची: आज झारखंड में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. आज झारखंड के ज्यादा से ज्यादा जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. रांची मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं 30-40 किमी/घंटा और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, आज रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आज झारखंड में होगी जबरदस्त बारिश

आज पूर्वी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इनमें प्रमुख जिले हैं. रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी सिमडेगा हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकती है. ऐसे में आज किसानों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

आज झारखंड के कई जिलों जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात का अधिक खतरा है. इन जिलों में रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग और गिरिडीह शामिल हैं. इन जिलों में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

आज झारखंड में यहां रहेगा सबसे कम तापमान

वैसे तो आज झारखंड के कई जिलों में बारिश से गर्मी कम रहने की संभावना है. ऐसे में आज जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में लगभग 30-31°C मतलब सबसे अधिक तापमान रहने वाला है. वहीं, रांची और आसपास के ऊंचाई वाले जिलों में लगभग 22-23°C तक न्यूनतम तापमान रह सकता है.  आज राजधानी रांची का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक रहने की संभावना है.

जानें झारखंड के इन 4 जिलों का AQI

बता दें कि आज रांची का AQI लगभग 45 है. वहीं, जमशेदपुर का AQI लगभग 58 रहने वाला है. जबकि धनबाद का AQI लगभग 70 तक रहने वाला है. इसके अलावा बोकारो का AQI लगभग 62 तक रह सकता है. वहीं, बारिश के कारण अधिकांश जिलों में हवा की गुणवत्ता बेहतर रहने की संभावना है. इसके बाद भी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. क्योंकि मानसूनी बारिश कभी भी तांडव मचा सकती है.

जानें आज कहां रहेगा सुहावना मौसम

झारखंड में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा और बीच-बीच में बारिश राहत दे सकती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड के इन जिलों का मौसम सबसे ज्यादा सुहावना रहने वाला है.

जानें झारखंड में कल कहां हुई बारिश

बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद तथा आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, जमशेदपुर में भीषणम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य के कई जिलों में बादल और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा.

ऐसे में मानसून को लेकर कहा जा सकता है कि आज दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, रांची सहित मध्य और दक्षिणी झारखंड में मौसम सबसे सुहावना रह सकता है. जबकि पूर्वी और औद्योगिक जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. आज लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देते हुए खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top