Last Updated:
पलामू में कम बारिश से किसान चिंतित हैं. कृषि वैज्ञानिकों ने कम पानी में हाइब्रिड जैसी उपज देने वाली किस्में सुझाई हैं. किसान 15 अगस्त से पहले स्वर्ण श्रेया, वंदना, नवीन और अंजली जैसी किस्में रोप सकते हैं. ये 100 दिनों में तैयार होकर किसानों को बेहतर मुनाफा देंगी.
पलामूः खरीफ सीजन में किसान आसमानी बारिश पर हों आश्रित रहते है. जहां की अच्छी वर्षा होने से किसान को लाभ मिलता है. वहीं बारिश में कमी आए तो समस्या हो सकती है. पलामू जिले में अनियमित बारिश के कारण किसान चिंतित हैं, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों ने ऐसे किसानों के लिए वैकल्पिक खेती कर सकते है. बता दें कि इस साल अच्छी बारिश नहीं होने पर किसानों के लिए समस्या आ सकती है. हालांकि अभी भी उम्मीद बनी हुई है.
दरअसल, पलामू जिले में अबतक आवश्यकता से बेहद कम बारिश हुई है. जहां की लगभग 70% से 75% तक कम बारिश हुई है. वहीं 15 दिनों के भीतर अच्छी बारिश होती है, तो किसान अभी भी मक्का और अरहर जैसी फसलों की बुआई कर सकते हैं. वहीं धान की खेती भी पूरी तरह प्रभावित नहीं होगी, बल्कि कम अवधि वाले प्रभेद अपनाकर किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं.
15 अगस्तसे पहले करें रिपाई
कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद पांडे ने बताया कि यदि 15 अगस्त से पहले धान की रोपाई कर दी जाए तो फसल सफल हो सकती है. हालांकि सामान्य वर्षों की तुलना में उत्पादन में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन खेती लाभदायक रहेगी. जिन किसानों की नर्सरी तैयार नहीं है, वे छींटा विधि से भी धान की बुआई कर सकते हैं. जिसके बाद उन्हें उपज मिल सकता है.
100 दिनों में फसल तैयार
उन्होंने कहा कि इस समय लंबी अवधि और अधिक पानी मांगने वाली हाइब्रिड किस्मों से बचें. इसके बजाय स्वर्ण श्रेया, वंदना, नवीन और अंजली जैसी 100 से 110 दिनों में तैयार होने वाली कम अवधि की किस्मों का चयन करें. ये प्रभेद मध्यम भूमि के लिए उपयुक्त हैं और कम पानी में भी बेहतर उत्पादन देते हैं. ये किस्मों की उपज हाइब्रिड धान के बराबर मानी जाती है, जबकि इनमें सिंचाई की आवश्यकता कम होती है और फसल भी जल्दी तैयार हो जाती है.
आगे बताया कि मौसम की वर्तमान परिस्थितियों में कम अवधि वाली धान की किस्में किसानों के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. सही समय पर रोपाई और उचित प्रबंधन अपनाकर किसान इस खरीफ सीजन में भी अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. जिससे अच्छा और अधिक मुनाफा मिल सकता है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.