Last Updated:
Ranchi’s Central University Of Jharkhand: रांची से करीब 15 किमी दूर है सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड जो क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है. यहां आकर ऐसा लगता है जैसे किसी हिल स्टेशन पर आ गए हों.
झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बसी है सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड. इसका कैंपस काफी खूबसूरत है. जंगलों और पहाड़ों के बीच होने से इसकी खूबसूरती काफी बढ़ जाती है. यहां पर इतना सन्नाटा है कि यूं ही लोग घूमने चले आते हैं. पहाड़, तालाब यहां सब कुछ देखने को मिलेगा.
यहां आने पर आपको शिमला और मनाली की याद आ जाएगी. इस यूनिवर्सिटी की खास बात ये है की आप सस्ते में यहां से बीटेक कर सकते हैं. इतना ही नहीं वोकेशनल कोर्स में ₹1 लाख में हो जाएंगे. यहां पर आप मास कम्युनिकेशन से लेकर सारे वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं. इसके अलावा बीटेक, कई फील्ड्स में मास्टर्स और पीएचडी भी कर सकते हैं.
हालांकि, आप यहां से पीएचडी करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना होगा. वहीं, अगर ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो यहां पर आपको सीयूईटी पास करना पड़ेगा. इसी एग्जाम के स्कोर के आधार पर यहां एडमिशन होता है. वहीं, वोकेशनल कोर्स के लिए यहां पर अलग से एंट्रेंस एग्जाम यूनिवर्सिटी द्वारा ही आयोजित करवाए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यूनिवर्सिटी के पीआरओ नारायण बताते हैं, यहां पर एडमिशन पाना इतना आसान नहीं होता, मेरिट सिस्टम चलता है. लेकिन एक बार एडमिशन हो जाए तो कैंपस देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. यह शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एकदम सन्नाटा रहता है सिर्फ और सिर्फ हरियाली. आपको लगेगा किसी हिल स्टेशन जैसी लोकेशन पर आ गए हैं.
इसकी खूबसूरती की वजह से भी लोग यहां पर एडमिशन कराने के लिए बेताब रहते हैं. यहां पर हॉस्टल फैसिलिटी भी है. इसके अलावा बस फैसिलिटी भी है, जो शहर में बच्चों को ड्रॉप करती है. यहां की फैकल्टी भी शानदार है. कई बार तो बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी जैसे मुंबई यूनिवर्सिटी से भी फैकल्टीज आकर बच्चों की स्पेशल क्लास लेते हैं और सेमिनार आयोजित होते हैं.
नारायण आगे बताते हैं, कि यहां पर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी काफी ध्यान दिया जाता है. यहां पर अंदर आपको कैंटीन से लेकर एटीएम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. जल्दी आपको बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा यहां का कल्चरल और यूथ फेस्ट भी देखते बनता है. कई बार तो बॉलीवुड के सिंगर जैसे अरमान मालिक यहां पर म्यूजिकल शो करने आते हैं.