भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंचोरा पंचायत गठन को लेकर ग्रामीणों ने की अधिसूचना जारी करने की...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो प्रस्तावित पंचोरा पंचायत के गंजूडीह हरि मंदिर परिसर में रविवार को छत्रु राम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन गणेश चंद्र दे ने किया। बैठक में प्रस्तावित पंचायत गठन की वर्तमान स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। गणेश ने कहा कि सरकार इस बार नए पंचायतों के गठन को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के प्रस्तावित छह पंचायतों को पंचायत राज व्यवस्था में शामिल करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह और चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद 16 मार्च 2026 को पंचायत राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पंचायत गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर सहमति बनी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top