भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में कॉम्प्लेक्स गार्ड की गोली मारकर हत्या:स्कूटी से पहुंचे तीन बदमाशों...




पलामू के मेदिनीनगर स्थित बाईपास रोड के JMP कॉम्प्लेक्स में रविवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद पांडे के रूप में हुई है। वह नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक युवक स्कूटी से कॉम्प्लेक्स पहुंचा। कुछ देर बाद अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। तीनों आरोपी काफी देर तक गार्ड के साथ परिसर में घूमते रहे। फिर गेट के पास पहुंचकर बेहद करीब से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए। 15 जुलाई की बर्थडे पार्टी विवाद से जुड़ रही कड़ी पुलिस जांच में इस हत्याकांड का कनेक्शन 15 जुलाई को इसी कॉम्प्लेक्स में हुई एक बर्थडे पार्टी से जुड़ता नजर आ रहा है। उस दिन डांसर बुलाने और देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर कॉम्प्लेक्स कर्मियों और पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि मैनेजर सोनू सिंह और पार्टी में शामिल लोगों के बीच हुए विवाद में विनोद पांडे भी मौजूद थे। पुलिस को शक है कि उसी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना रात करीब ढाई बजे कॉम्प्लेक्स के मालिक जटेश्वर महतो को मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पार्टी में शामिल कुछ लोग हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि और राजनीतिक कनेक्शन से जुड़े हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top