भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास के कालापत्थर में चार घरों में पांच लाख की चोरी



बोकारो | काला पत्थर क्षेत्र में चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में सो रहे लोगों को बाहर से चिटकनी लगाकर कमरे में बंद कर दिया और आराम से चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों में तुलसी महतो, आशु गोराई, जगरनाथ कुमार और लालदेव गोराई शामिल हैं। सभी के घर काला पत्थर इलाके में एक ही मोहल्ले में हैं। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पीड़ितों के अनुसार देर रात वे लोग सो रहे थे तभी चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सुबह उठने पर पता चला कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चारों घरों से कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपए के नगद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान तुलसी महतो और लालदेव गोराई के घर में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top