भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चलती ट्रेन के AC डिब्बे में यात्री ने की खतरनाक पूजा! विरोध...


Last Updated:

Train Pooja Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एसी ट्रेन के कोच की ऊपरी बर्थ पर एक यात्री अगरबत्ती और तेल का दीया जलाकर पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्री उन्हें समझाते हैं कि चलती ट्रेन में खुली आग जलाना खतरनाक हो सकता है. इससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और धुएं के कारण फायर अलार्म भी सक्रिय हो सकता है. हालांकि, समझाने के बावजूद यात्री पूजा में मग्न दिखाई देता है.

चलती ट्रेन के AC डिब्बे में खतरनाक पूजा! विरोध के बाद भी नहीं रुके पंडित जीZoom

बर्थ पर जला दिया तेल का दीया

रांची: कई बार ट्रेन में लोग अजीबो गरीब हरकर करते नजर आते हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. इस बार भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन इस मामला पूजा-पाठ से जुड़ा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक यात्री एसी ट्रेन के कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है. हैरानी की बात यह है कि उसने पूजा के दौरान अगरबत्ती के साथ तेल का दीया भी जला रखा है. इस दौरान ट्रेन चल रही है. वीडियो सामने आने के बाद लोग सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

ट्रेन की सीट पर जलता हुआ दीया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ में लगा हुआ है. ट्रेन की सीट पर उसके सामने जलता हुआ दीया और अगरबत्ती रखी हुई है. इसी दौरान कोच में मौजूद दूसरे यात्री उसे समझाने की कोशिश करते हैं. वे कहते हैं कि चलती ट्रेन में खुली आग जलाना खतरनाक हो सकता है. इससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है. साथ ही धुएं की वजह से ट्रेन का फायर अलार्म भी बज सकता है.

समझाने के बावजूद पूजा में मग्न
वीडियो में सुनाई देता है कि आसपास मौजूद यात्री बार-बार पंडित जी से ऐसा नहीं करने की अपील कर रहे हैं. वे उन्हें समझाते हैं कि यह धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा का मामला है. हालांकि, समझाने के बावजूद वह पूजा में मग्न दिखाई देते हैं और दीया जलाए रखते हैं. इसके साथ ही, वीडियो में ये साफ समझ में आ रहा कि विरोध के बावजूद यात्री भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बता दें कि, रेलवे के एसी कोच पूरी तरह बंद होते हैं. इनमें फायर सेफ्टी सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर लगे होते हैं. अगर कोच में धुआं फैलता है, तो फायर अलार्म सक्रिय हो सकता है. वहीं, खुली आग से सीट, चादर, पर्दे या दूसरे सामान में आग लगने का भी खतरा रहता है. ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. लेकिन इन तामम खतरों और लोगों के विरोध के बाद पूजा करते यात्री पर कोई असर नहीं होता दिखाई दे रहा है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top