भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांकीपुर उपचुनाव में नितिन नवीन-सम्राट चौधरी का रोड शो, क्या BJP कार्यकर्ताओं...


Last Updated:

बांकीपुर उपचुनाव में 30 जुलाई के मतदान से पहले सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम सम्राट चौधरी के ऐतिहासिक रोड शो से पटना का सियासी पारा चढ़ गया. एक तरफ बीजेपी की महा-घेराबंदी है, तो दूसरी तरफ जन सुराज के प्रशांत किशोर का सीधा पलटवार.

बांकीपुर में नितिन नवीन-सम्राट चौधरी का रोड शो, क्या BJP का हो गया जोश हाई?Zoom

बांकीपुर उपचुनाव में बीेजेपी का भव्य रोड शो क्या जीत दिलाएगी?

पटना. पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार का दिन राजनीतिक रूप से बेहद सरगर्मियों भरा रहा. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंची सभी पार्टियों ने पटना की सड़कों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में विशाल रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया, वहीं चुनावी मैदान में उतरे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सत्ताधारी एनडीए पर गंभीर आरोप लगाकर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है.

सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सम्राट चौधरी का ‘मेगा शो’ बांकीपुर सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे नितिन नवीन के लिए यह सीट उनकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है. सोमवार को बांकीपुर में निकाले गए शक्ति प्रदर्शन ने राजधानी का माहौल पूरी तरह चुनावी बना दिया. नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर पीरमुहानी, बुद्धमूर्ति, साहित्य सम्मेलन और दरियापुर होते हुए गांधी मैदान के समीप समाप्त हुआ.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top