भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चुटोनाथ धाम मंदिर समिति पर लगा अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने...




भास्कर न्यूज | दुमका जामा प्रखंड की बेदिया पंचायत स्थित प्रसिद्ध चुटोनाथ धाम मंदिर समिति पर मनमानी और पूजा के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। रविवार को 22 मौजा के ग्रामीण तीर-धनुष सहित पारंपरिक हथियार लेकर मंदिर परिसर पहुंचे और मंदिर समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वर्तमान समिति को भंग कर नई समिति के गठन की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मंदिर में पूजा-पाठ और मनोकामना के नाम पर श्रद्धालुओं से बिना किसी वैधानिक आधार के राशि वसूली जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नवयुवक बाबा चुटोनाथ पूजा समिति की ओर से मनोकामना (पुलाश) के नाम पर 251 रुपए की रसीद काटी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस माध्यम से प्रतिदिन करीब 30 हजार रुपए तक की राशि एकत्र की जाती है। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की मुख्य मांग वर्तमान मंदिर समिति को हटाकर नई समिति का गठन करना है। उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाली पांच पोहरा पूजा में इस वर्ष 22 मौजा की पारंपरिक भागीदारी की उपेक्षा की गई। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उनका आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से पूजा और मनोकामना के नाम पर लगातार राशि वसूली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और मंदिर समिति के कार्यों की जांच कराने की मांग की।प्रदर्शन में प्रधान मानस मरांडी (पंदन पहाड़ी), शिवसारी देवी (बारूदीह), चंदन मुर्मू (चुन्दोभ), जागो राय (गादीचुटो), लुखिन मरांडी (माधुबन), ममता देवी (दिग्घी), बड़का मरांडी (चीगलपहाड़ी), कलेश्वर सोरेन (बिचकोड़ा) सहित रामसुंदर मरांडी, हेमलाल मरांडी, यमुना राय, देवा राय, अर्जुन राय, तुलसी राय, बिहारी मरांडी, महात्म बास्की, सुनीराम हेंब्रम, गोवर्धन राय, शिवाधन मुर्मू, नरेश सोरेन, संजीत मरांडी, प्रेम राय, पुलिस बास्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top