भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आयकरदाताओं व जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के राशन कार्ड होंगे रद्द, खाद्य सचिव...




भास्कर न्यूज | दुमका खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने जरमुंडी प्रखंड सभागार में दुमका जिले में चल रही विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपात्र लाभुकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे राशन कार्डों को रद्द करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुलाई माह में हुए खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। धोती-साड़ी योजना और मुख्यमंत्री चना दाल योजना समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार से मिले आंकड़ों के आधार पर राशन कार्डधारियों का सत्यापन कराया जाए और सत्यापन में अपात्र पाए जाने वालों के कार्ड नियमानुसार रद्द किए जाएं। सचिव ने खासतौर पर आयकर भुगतान करने वाले या जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर रद्द करने को कहा, क्योंकि ऐसे लाभुक पात्रता मानदंड पूरा नहीं करते। बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं के क्रियान्वयन और अब तक हुए कार्यों की पूरी जानकारी सचिव को दी। सचिव ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर सहित मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top