भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन: एनपीयू की ऋचा सिंह बनी जुटान की प्रवक्ता




लातेहार | झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (जेवीए) की वार्षिक आमसभा में पंकज तिवारी को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तिवारी लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। बैठक रांची के पुराने विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब में हुई। एसोसिएशन ने विशेष अधिकारों का उपयोग करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। मनोनीत होने के बाद तिवारी ने कहा कि यह जिम्मेदारी लातेहार जिले और खिलाड़ियों की उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता राज्य में वॉलीबॉल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियां बढ़ाना और खिलाड़ियों के लिए मजबूत खेल वातावरण तैयार करना रहेगा। जेवीए के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज और सीईओ निशिकांत पाठक ने तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top