![]()
कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी थाना क्षेत्र के चंद्रघट्टी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपने चाचा के साथ खेत में काम करने गए 5 वर्षीय आरव कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आरव मुकेश यादव का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मां कुंती देवी बाँझेडीह के केटीपीएस में दाई का काम करती हैं, जबकि उसके पिता मुकेश यादव राजस्थान में मजदूरी करते हैं। मंगलवार को आरव की मां कुंती देवी अपने काम पर निकल गई थीं। इसके बाद आरव के चाचा गणेश यादव और उसकी दादी आरव और उसकी बहन को धान रोपने के लिए खेतों में अपने साथ ले गए। खेलते हुए आरव खेत के बगल में तालाब की ओर चला गया खेत में गणेश यादव और उसकी मां धान रोपने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान खेलते हुए आरव खेत के बगल में स्थित एक तालाब की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब गणेश ने आरव को अपने आसपास नहीं देखा, तो उसने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह तालाब की ओर गया, तो उसने आरव को तालाब की ऊपरी सतह पर अचेत अवस्था में उपलाता देखा। गणेश तुरंत आरव को तालाब से निकालकर सदर अस्पताल कोडरमा ले गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने आरव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरव की मां कुंती देवी घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनके देवर और सास को आरव को खेत में नहीं ले जाना चाहिए था। कुंती देवी का कहना है कि आरव अगर खेत में नहीं गया होता तो आज यह दुर्घटना नहीं होती और उनका पुत्र जीवित रहता। बताते चले कि आरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस प्रकार से उसकी मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया डैम ओपी पुलिस चंद्रघट्टी पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
Source link