रांची के इटकी गांव के किसान रोहित 50 डिसमिल जमीन में हाइब्रिड ऑर्गेनिक टमाटर की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. वह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से उच्च गुणवत्ता वाले बीज लाते हैं और गोबर खाद, सीमित मात्रा में यूरिया तथा गोमूत्र, नीम और जामुन के सिरके से तैयार जैविक घोल का इस्तेमाल करते हैं. टमाटर की फसल करीब 50 दिनों में तैयार हो जाती है. खरपतवार और कीटों से बचाव के लिए मल्चिंग पेपर का उपयोग किया जाता है. तैयार टमाटर की सप्लाई सुपरमार्केट और बाहरी बाजारों में होती है, जिससे किसान को दो महीने में करीब ₹50 से ₹60 हजार तक की आमदनी हो जाती है.
