भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाटक के जरिए मिला नशामुक्ति का संदेश



गुमला|संत इग्नासियुस लोयोला पर्व के अवसर पर संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति पर आधारित सामाजिक नाटक मधुशाला का मंचन किया गया। सैकड़ों बच्चों ने इस आयोजन का आनंद लिया। नाटक का अगला मंचन 28 जुलाई को स्कूल के पीपी वनफल हॉल में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर खोया ने नाटक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज में नाटक केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है। एक सशक्त नाटक समसामयिक समस्याओं को उजागर कर दर्शकों को आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है। मधुशाला नाटक प्रतिशोध, प्रेम, प्रायश्चित और पारिवारिक विघटन के साथ-साथ मद्यपान के घातक परिणामों को मार्मिक रूप से प्रस्तुत करता है। नाटक की कहानी मुख्य पात्र मनोहर के इर्द-गिर्द घूमती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top