भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एपीके फाइल भेजकर आपके ही हाथों से स्पार्टफोन हैक करवा रहा है...




भास्कर न्यूज|गुमला अगर आपके व्हाट्सएप पर किसी अनजान या परिचित नंबर से शादी का डिजिटल निमंत्रण कार्ड, बिजली कटने की चेतावनी या बैंक केवाइसी अपडेट करने का कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए। साइबर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल दिया है। अब वे आपको फोन करके ओटीपी नहीं मांगते, बल्कि आपकी भावनाओं और रोजमर्रा के डर का फायदा उठाकर आपके ही हाथों आपके स्मार्टफोन को हैक करवा रहे हैं। साइबर क्राइम की दुनिया में इस नए और बेहद खतरनाक हथियार का नाम है एपीके फाइल (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज)। जालसाज अब लिंक भेजने के बजाय सीधे मैल-वेयर (वायरस युक्त) एप्स भेज रहे हैं, जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल उनके हाथों में सौंप देते हैं। पहले साइबर ठग लॉटरी या इनाम का लालच देते थे, लेकिन अब वे डर और सामाजिक शिष्टाचार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्सल डिलीवरी, बिजली बिल, शादी का निमंत्रण, केवाइसी अपडेट या कस्टमर केयर के नाम पर भी ऐसी ही फाइलें भेजी जा रही हैं। 2024 में साइबर ठगी के 12 मामले में लाखों रुपए की ठगी हुई थी। जिसमें तीन मामलों का निष्पादन भी विभाग के द्वारा कर लिया गया था। वहीं 2025 में 17 केस में भी लाखों की ठगी हुई थी। जिसमें भी विभाग ने 15 मामलों का निष्पादन बता रहे है। वर्ष 2026 में छह माह में कुल 8 मामलों में भी लाखों रुपए की ठगी हुई है। जिसमें 4 का निष्पादन हो चुका है। अन्य मामले अब भी लंबित है। ताजा मामला शहर के मेन रोड निवासी चंदन कुमार का है, जिनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार 500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मेन रोड निवासी चंदन कुमार का है, जिनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार 500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। उक्त घटना 25 जुलाई को घटित हुई। पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। केस- 2 अगर गलती से ऐसी कोई फाइल इंस्टॉल हो गई है या पैसे कटने का मैसेज आता है, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले अपने फोन का इंटरनेट/वाईफाई बंद कर दें। तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत करें। साथ ही बैंक से खाते को फ्रीज करवाएं और नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दें। बचाव: विशेषज्ञों ने इस नए खतरे से बचने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने की सलाह दी है। अगर कोई आपको निमंत्रण या बिल भेजता है, अगर फाइल के नाम के अंत में एपीके लिखा है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें। विगत 27 जून की देर शाम एसएस हाई स्कूल रोड निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी मांगी लाल अग्रवाल का बेटा श्याम अग्रवाल को शादी की एपीके फाइल भेजकर अकाउंट से दो लाख 99 हजार रुपए उड़ा लिया था। इसी प्रकार जून माह में सामू लॉज के प्रिंट गैलरी का भी कुछ रुपए का साइबर ठगी हुई थी। वही झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट के संचालक किटू सिंह को भी साइबर ठगो ने 25 से 30 हजार रुपए का चूना लगा दिया था। हलांकि उक्त कोई भी मामला सदर थाने में दर्ज नही किया गया है। इसी प्रकार कई ऐसे मान चिन्ह व्यवसायी है जिनके खातों से भी लाखों रुपए की साइबर ठगी हो चुकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top