भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धोनी के पड़ोस में बसने का मौका! रांची की इस जगह मिल...


Last Updated:

Ranchi News: रांची के कांके रिंग रोड साइड 2-3 लाख में डिसमिल जमीन मिल रही है. यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ITBP स्टैंड और धोनी का घर पास है. आप यहां सस्ते में घर बनाने का सपना पूर कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस लोकेशन के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके रिंग रोड साइड काफी अच्छी खासी जमीन देखने को मिल रही है. रांची के रियल एस्टेट एक्सपर्ट दीपक बताते हैं कि यहां पर 2-3 लाख के अंदर आपको डिसमिल जमीन मिल जाएगी और यहां पर कई सारे प्रोजेक्ट और हर जगह सिर्फ नया घर बनते हुए नजर आ रहे हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि यह जमीन सस्ते में मिल जाएगी. यहां का वातावरण बहुत ही खूबसूरत है.

दीपक बताते हैं कि यहीं बगल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड है. जहां सरकारी कार्यालय भी हैं. ऐसे में आने वाले समय में इस जगह का दाम काफी बढ़ने वाला है. इसलिए लोग अभी से ही खरीद कर घर बनाने में लगे हुए. इसके अलावा थोड़ा सा आगे यहां पर आइटीबीपी स्टैंड है. यहीं थोड़ी दूर पर 1 किमी आगे जाने पर महेंद्र सिंह धोनी का घर भी है.

यहां सस्ते में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा

दीपक बताते हैं कि यहां पर सस्ते में ही घर बनाने का सपना लोग पूरा कर रहे हैं. जहां जमीन लेकर घर बनवाना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. क्योंकि, जमीन का रेट इतना अधिक होता है तो लोग सोचते हैं क्यों ना इतने रेट में तो मुझे एक फ्लैट अच्छा मिल जाएगा. ऐसे में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने जमीन पर ही घर बनाने का सपना होता है. वैसे लोगों के लिए यह बेस्ट जगह है.

यहां से रिंग रोड है मात्र 200 मीटर दूर

इस जगह से रांची रेलवे स्टेशन की दूरी 10 किलोमीटर, एयरपोर्ट की दूरी 12 किमी, मेन रोड की दूरी 8 किमी, संत जेवियर कॉलेज की दूरी 7 किमी इस तरीके से है. यानी की 12 किमी के दरमियान यहां पर आपको सब कुछ शहर का आराम से मिल जाएगा. यहां पर अपना घर बनवा रहे प्रदीप बताते हैं कि रिंग रोड 200 मीटर की दूरी पर है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी पास होने की वजह से सड़क और सुरक्षा काफी जबरदस्त है.

उन्होंने बताया इसके अलावा यहां से मार्केट भी मात्र 1 किलोमीटर के अंदर है. सबसे बड़ी बात यहां पर सुकून बहुत है. आसपास पेड़ पहाड़ जंगल यह सब है. अब इतने लोग एक साथ घर बना रहे हैं तो सुरक्षा की भी टेंशन नहीं है. हां जमीन जब लिया था, तब थोड़ा ऊपर नीचे और पथरीला था. उसको थोड़ा अपनी तरीके से समतल करना पड़ रहा है.

यहां अगल बगल किसान करते हैं खेती

प्रदीप बताते हैं कि यहां पर अगल-बगल सिर्फ खेती होती है. खूबसूरत वातावरण, शुद्ध हवा यह सब कुछ देखने को मिल रहा है. अगल-बगल तालाब भी हैं. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर ऐसा लोकेशन मिल जाए तो और क्या चाहिए. उन्होंने ढाई लाख रुपये डेसिमल में 2 डिसमिल जमीन ली है. जिस पर वह 4 बेडरूम का घर बनवा रहे हैं. जहां 5 लाख में जमीन खरीद लिया और 15 लाख घर बनाने में लगा. यानी कि फ्लैट से भी सस्ते में यहां पर वह अपना घर बनवा रहे हैं. क्योंकि यहां वह अपने मन के अनुसार अपनी जमीन पर घर बनवा सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top