भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अनीता पूर्ति अध्यक्ष व पिंकी बागे उपाध्यक्ष...




भास्कर न्यूज | चाईबासा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टेकासाई (चाईबासा) में प्रधानाध्यापिका की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, विकेंद्रीकृत व्यवस्था को मजबूत करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के माता-पिता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद, समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई और उपस्थित अभिभावकों में से सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नयी विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 20 सदस्यों का चयन किया गया है, जिनमें अनीता पुरती को अध्यक्ष तथा पिंकी बागे को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, संध्या लालिमा होरो को संयोजक, कविता गागराई एवं राजा राय को शिक्षक प्रतिनिधि, लक्ष्मी पाड़ेया को वार्ड सदस्य तथा मेजनवती पुरती को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में शामिल किया गया है। समिति के अन्य चयनित सदस्यों में सोनामुनी लोहार, जोंगा पाड़ेया, राजेश बिरुली, बामिया सिंकु, सोमबारी बिरुली, समिता हेम्ब्रम, शुरू पुरती, प्यारी हेम्ब्रम, सावित्री हेम्ब्रम, मंजू बिरुली, मंजुरा करोवा, रजनी व रामाय शामिल हैं। प्रधानाध्यापिका ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों और दायित्वों से अवगत कराया। बैठक को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ अन्य अभिभावकों, बाल संसद के सदस्यों और शिक्षकों का योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top