भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन की शॉपिंग के लिए बेस्ट है रांची की ये मार्केट, हरी...


Last Updated:

Ranchi Sawan Shopping: सावन की शॉपिंग करनी है और एक ही जगह पर हर तरह का सामान लेना चाहती हैं तो रांची की रंगरेज गली आ सकती हैं. यहां साड़ी, बिंदी चूड़ी, जूती, ज्यूलरी जो कुछ भी आपको चाहिए सब मिलेगा. छोटी सी जगह पर आसपास ही दुकानें हैं. इनका कलेक्शन बहुत अच्छा है और कीमत ऐसी की हर बजट में फिट होती है.

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ मार्केट ऐसी हैं जहां पर आप खासतौर पर सावन की शॉपिंग एक छत के नीचे कर सकते हैं. अलग-अलग सामान के लिए आपको अलग-अलग बाजारों में नहीं जाना होगा. इस कड़ी में सबसे ऊपर नाम आता है रंगरेज़ गली का. परिसर में घुसते ही आपको दो-तीन कॉम्प्लेक्स देखने को मिलेंगे और लाइन से कम से कम 40 से 50 दुकानें मिल जाएंगी.

यहां की खास बात यह है कि आपको हरी चूड़ियां, साड़ी के अलावा हरी जूती, नेकलेस इन सबकी काफी वैरायटी देखने को मिलेगी. हरे रंग में आपको जो भी चीज चाहिए वो सब यहां मिल जाएगी, वह भी बहुत कम दाम में. मात्र ₹100 से किसी भी आइटम की रेंज शुरू हो जाती है. साड़ी यहां पर 300 से शुरू हो जाएगी और चूड़ी ₹50 व जूती ₹100 में मिल जाएगी.

लेडीज बैंगल शॉप के संचालक आशीष बताते हैं, यहां पर खास तौर पर आपको चूड़ियों के जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिलेगा. कांच की चूड़ियां चाहिए या लाह की या फिर मेटल वाली चाहिए, जैसी वैरायटी चाहेंगे मिलेगी. इसमें गोल्डन कलर, कस्टमाइज चूड़ी, लटकन चूड़ी, घुंघरू चूड़ी इस तरीके का यूनिक कलेक्शन यहां पर आपको देखने को मिलेगा. आपकी साड़ी के हिसाब से चूड़ियों को सेट भी कर दिया जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं यहां पर आपके हरी साड़ी से मैचिंग की जूती भी मिलेंगी. आशीष बताते हैं हमारे पास एक ही छत के नीचे जूती के भी कलेक्शन हैं. अगर ग्रीन और सिल्वर कलर में साड़ी है तो इस पर सिल्वर कलर की जूती ज्यादा अच्छी लगेगी. हम इस तरीके से मैचिंग करके देते हैं. जूती की कीमत ₹250 से शुरू हो जाती है.

वहीं, आपको बगल में कई सारी छोटी-छोटी ज्वेलरी की दुकानें देखने को मिलेंगी. एक ज्वेलरी दुकान के संचालक रमेश बताते हैं, आपके यहां पर एडी स्टोन, कुंदन सेट जैसी चाहेंगे वैसी ज्वेलरी मिलेगी. इन सारी ज्वेलरी की कीमत ₹100 से शुरू हो जाती है. 200- 300 रुपए की रेंज में तो आपको हरे कलर का काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा.

इसके अलावा अगर आपको हरे कलर की बिंदी चाहिए या नेल पॉलिश चाहिए तो वो भी यहां पर मिलेगी. सब कुछ यहां 100 मीटर के अंदर ही खरीदा जा सकता है. ऐसे में इस सावन अपर बाजार की रंगरेज गली आना ना भूलें. सावन में यहां पर पैर रखने की जगह नहीं होती. महिला और लड़कियों की खचाखच भीड़ होती है, इसिलए कोशिश करे कि दोपहर में आएं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top