भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मंडल यांत्रिक अभियंता से मिले मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि



बोकारो | दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (एसडीएमई) अनुराग कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार एवं परिचयात्मक भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस पर अनुराग कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की वास्तविक एवं न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय के अलावा बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव सुब्रत शाह, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार भौमिक, जितेन गोरीई, सुभाष कुमार महतो, संदीप कुमार और अभिषेक कुमार आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top