भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू के कारोबारी ने गढ़वा में कराई शिक्षक की हत्या:पुरानी प्रेमिका को...




गढ़वा पुलिस ने बड़गड़ थाना क्षेत्र में हुए शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पलामू के मेदिनीनगर के एक चश्मा कारोबारी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान ने अपनी पुरानी प्रेमिका को दोबारा पाने के लिए उसके शिक्षक पति की हत्या कराई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मतिन अख्तर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक दीपक कुजूर सिमडेगा के निवासी थे। 19 जुलाई को वे अपनी सास को उनके मायके बरवा छोड़कर बाइक से सिमडेगा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपारी किलरों ने उनकी बाइक रोककर गोली मार दी और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शिक्षक की पत्नी पहले मेदिनीनगर में एक चश्मा दुकान में काम करती थी। इसी दौरान दुकान संचालक मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से उसका प्रेम संबंध हो गया था। बाद में, महिला की शादी दीपक कुजूर से हो गई और वह सिमडेगा चली गई। कुछ समय पहले उसने एक बेटी को भी जन्म दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी मतिन अख्तर अपनी पुरानी प्रेमिका को उसकी बेटी के साथ वापस मेदिनीनगर लाकर अपने साथ रखना चाहता था। महिला के इनकार करने और पति के साथ रहने पर उसने दीपक कुजूर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी साजिश के तहत 19 जुलाई को सालो जंगल के पास शिक्षक पर हमला किया गया। घटना के बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी के आधार पर पुलिस ने पहले परवेज आलम को गिरफ्तार किया। अब मुख्य आरोपी मेदिनीनगर के नवाटोली निवासी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान और चैनपुर के उसके सहयोगी मफूज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, 18 कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top