Last Updated:
Will Abhijeet Dipke join BJP, Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक बार फिर से सुर्खियो में हैं. अभिजीत ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि बातचीत में उन्होंने एक बार भी नहीं कहा कि वह बीजेपी ज्वाइन करेंगे या नहीं. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोते के उम्र के हैं. फिर भी उनके साथ ऐसा किया जा रहा है.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनपर बीजेपी ज्वाइन करने का दबाव बनाया जा रहा है.
Will Abhijeet Dipke join BJP, Cockroach Janata Party: छात्रों के आंदोलन पर जिस तरह से सरकार ने सभी मांगे मान ली और धरना स्थल जंतर-मंतर पर शांति बहाल हुआ उसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके बीजेपी ज्वाइन करेंगे? सोशल मीडिया पर तैर रहे इस सवाल का जवाब जानने के लिए पत्रकार अभिजीत दीपके के पास पहुंचे. पत्रकारों ने जब अभिजीत से यह सवाल पूछा तो उन्होंने जिस तरह का दावा किया है उसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा- ‘मैं कहना चाहूंगा बाबा रामदेव जी से कि सर पतंजलि के जो फॉल्टी प्रोडक्ट्स बन रहे हैं ना, वो जो खराब हो रहे हैं पहले उस पर ध्यान दीजिए. उस पर तो सुप्रीम कोर्ट भी बोल रही है उनको बैन कर दो. तो वो जो आपके खराब प्रोडक्ट्स हैं पहले उस पर ध्यान दीजिए आप.’
संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से गृहमंत्री का इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर अभिजीत ने कहा- ‘मुझे लगता है इसका आंसर तो बहुत ही क्लियर है. अमित शाह जी के कहने पर ही गोलियां चलेंगी. दिल्ली पुलिस जो रिपोर्ट करती है वो अमित शाह जी को ही करती है. अगर अमित शाह जी को इसका पता नहीं होगा तो फिर तो होम मिनिस्टर का पूरी तरह से फेलियर है.’
उन्होंने बीजेपी और सरकार के उन दावों को झुठा बताया जिसमें कहा गया है कि छात्रों पर किसी किस्म की गोली नहीं चली. अभिजीत ने कहा कि बीजेपी की ओर से बयान आ रहा है कि किसी भी तरीके की गोलियां चलाई नहीं गई. प्रोटेस्ट पैलेट गन चलाई गई है. लोग अंधे हुए हैं. पैलेट गन मैंने खुद देखी है चलाते हुए. हॉस्पिटल में क्रिटिकल थे वो पेशेंट्स और गोलियां क्या नहीं चली?
आगे कहा कि बिहार में एके 47 किसने चलाई. किसकी सरकार है वहां पर? मतलब देश के बच्चों के ऊपर तुम AK-47 चला रहे हो. एक टाइम था इस देश में AK-47 चलाई जाती थी आतंकवादियों पर, अजमल कसाब पर. जब पार्लियामेंट पर अटैक हुआ था तब AK-47 चलाई जाती थी. आज AK-47 चलाई जा रही है स्टूडेंट्स पर.
बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा- ‘धमकियां बहुत मिली थी. बीजेपी में आ जाओ. अच्छा रहेगा तुम्हारे लिए तुम्हारे परिवार के लिए. इसपर मुझे तो बहुत शर्म आती है कि इतने बड़े प्रधानमंत्री इतने बड़े अमित शाह उनके पोते की उम्र का मैं हूं. वो अपने पोते की उम्र के बच्चों को इस तरह की धमकियां देते हैं. मतलब क्या फायदा आपके इतने बड़े प्रधानमंत्री या गृह मंत्री होने का अगर आपको बच्चों को इस तरह की धमकियां देनी पड़ती है.’
अभिजीत को बीजेपी से किसने ऑफर दिया?
अभिजी दीपके का यह बयान सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीजेपी से किस नेता ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी के किसी नेता का नाम नहीं लिया है. ऐसे दो तरह की बातें हो रही है. पहली यह कि क्या अभिजीत मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं या सच में बीजेपी की तरफ से उन्हें किसी किस्म का ऑफर दिया गया था.
दूसरे पक्ष का तर्क है कि विरोधियों को अपने साथ जोड़कर विरोध को खत्म करना बीजेपी की पुरानी आदत है. गुजरात में भी जब हार्दिक पटेल, जिगनेश मेवानी जैसे युवा बीजेपी के खिलाफ खड़े तो हुए, लेकिन बाद में वह उसी पार्टी में शामिल हो गए. वहीं आए दिन राजनीतिक दल के सांसद विधायक टूटकर बीजेपी या एनडीए का हिस्सा बनते जा रहे हैं. हालांकि इस बात पर दोनों पक्ष सहमत नजर आते हैं कि अगर अभिजीत दीपके को वाकई बीजेपी की तरफ से कोई ऑफर दिया जा रहा है तो वह उस नेता का नाम सार्वजनिक करें.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …
और पढ़ें