Last Updated:
Ranchi Best Picnic Spots In Monsoon: रांची में बरसात के मौसम में स्विमिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो इन तीनों जगहों में से कहीं भी जा सकते हैं. यहां तिरु, सिकदिरी वॉटरफॉल और गुंगा नाला जैसे पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप जंगल के बीचों-बीच, प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेते हुए स्विमिंग कर सकते हैं.
रांची में बरसात के मौसम में खासतौर पर कुछ ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं जो इस मौसम की खूबसूरती दिखाते हैं. बरसात के मौसम में यहां पर पानी लबालब होता है और लोग जंगल के बीच में स्विमिंग करने का मजा उठाते हैं. जिसमें तिरु वाटरफॉल, सिकदिरी वाटरफॉल जैसे कुछ अनोखे वॉटरफॉल हैं, जो जंगल के बीच हैं.
यहां पर पानी के फ्लो के साथ ही लोग बहते चले जाते हैं. ऐसा आनंद लेने के लिए लोगों को सालभर इंतजार करना होता है. यहां के लोग साल भर वेट करते हैं कि कब बारिश होगी और इन नदी, तालाब और झरनों में पानी आएगा. जिसके बाद जंगल के बीचों-बीच मस्ती कर पाएंगे. यहां का वातावरण देखकर आपको केरल की याद आ जाएगी.
सबसे पहले तो आ जाइए आप तिरु वॉटरफॉल. यहां पर खासतौर पर बरसात के मौसम में ही पानी की अधिकता काफी देखी जाती है. यहां पानी स्विमिंग पूल जैसा है. वहां पर आराम से स्विमिंग का मजा लीजिए. चारों तरफ घनघोर जंगल हैं, लोग आराम से मटन और चिकन बगल में बनाकर खाते हुए नजर आएंगे और डांस करते हुए भी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सिकदिरी वॉटरफॉल पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है. यहां पर तो आप बहते पानी के साथ आधा किलोमीटर तक निकल जाइए, कोई टेंशन नहीं. क्योंकि, नीचे पत्थर नहीं बल्कि मिट्टी होती है तो चोट लगने का डर नहीं और पानी का फ्लो उतना अधिक नहीं होता. ऐसे में डूबने का डर नहीं रहता और लोग यहां पर तरह-तरह के करतब करते हैं.
इसके अलावा आप आ जाइए रांची के गुंगा नाला में. यहां पर स्विमिंग का मजा ले सकते हैं. 1 किलोमीटर स्विमिंग करनी है वह भी पहाड़ी, जंगल और हरियाली के बीच में तो इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती. यहां कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं मिलेगा. सिर्फ आपको गाय देखने को मिलेगी और जंगल के बीच से ट्रेन होने का गजब का नजारा देखने को मिलेगा.
बरसात के मौसम में खासतौर पर इन तीन जगह को एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी ना भूलें. क्योंकि, सिर्फ बरसात के मौसम में ही यहां पर पानी काफी अधिक होता है और नजारा काफी खूबसूरत हो जाता है. अगर आप पानी में खासतौर पर उतरने के शौकीन हैं तो फिर इन तीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें. यहां खाने के लिए कुछ नहीं मिलने वाला. इसीलिए खाने पीने का इंतजाम आप अपने साथ करके चलें.