Last Updated:
Cambodian Woman Married Indian: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी की कहानी सामने आई है. अजिनदास ने कंबोडिया की रहने वाली अपनी प्रेमिका लेकना से ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है. दोनों की मुलाकात कंबोडिया के एक रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान हुई थी. प्यार की शुरुआत भारतीय खाने में 50-50 शेयर से हुई थी. पूरी कानूनी कागजी कार्रवाई के बाद लेकना भारत आईं और दोनों ने कन्याकुमारी के एक चर्च में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की रस्म को अदा किए.
विदेशी मैम को भाया देसी छोरा. (स्क्रीन शॉट)
कन्याकुमारी: प्यार कोई सरहद नहीं देखता और न ही यह भाषा या संस्कृति की कोई दीवार मानता है. तमिलनाडु से एक ऐसी ही दिल को छू लेने वाली क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी सामने आई है. कन्याकुमारी के मार्तंडम के पास इडाकोडु के रहने वाले एक युवक ने कंबोडिया की रहने वाली प्रेमिका से शादी रचाई है. लोग विदेशी दुल्हन और देसी दूल्हे पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं.
यह कहानी है कन्याकुमारी के अजिनदास और कंबोडिया की रहने वाली लेकना (Leakna) की. अजिनदास ने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है. वह काम के सिलसिले में कंबोडिया गए हुए थे. वहीं एक रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात लेकना से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
Kanyakumari, Tamil Nadu: Bride Leakna says, ”Hi, my name is Leakna. I’m from Cambodia and I came here because of him. And we first met each other at a working place and at that time I wanted to try Indian food but I couldn’t finish like a full box. Then I asked him to share with… pic.twitter.com/uzWPgdIWwM