भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रावणी मेले में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा:15 मिनट में पहुंचे देवघर से...




इस श्रावणी मेले में देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार के नगर विमानन विभाग के सहयोग से देवघर से बासुकीनाथ तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी की गई है। इस पहल के तहत पहली बार श्रद्धालुओं को झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों का हवाई दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। प्रशासन का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने से खासकर श्रावणी मेला और अन्य अवसरों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। सड़क के मुकाबले समय में भारी कमी नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद श्रद्धालु देवघर से बासुकीनाथ की दूरी मात्र 15 मिनट में तय कर सकेंगे। वर्तमान में सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। हवाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु देवघर धाम, बासुकीनाथ और त्रिकुट पहाड़ का मनमोहक दृश्य आसमान से देख सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह सेवा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करेगी। ऑनलाइन बुकिंग ही करना होगा हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट दर भी निर्धारित कर दी गई है। देवघर से बासुकीनाथ के लिए प्रति यात्री 6500 रुपए, देवघर से त्रिकुट पहाड़ के लिए 5500 रुपए और देवघर के हवाई भ्रमण के लिए 4200 रुपए तय किए गए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए jharkhandaviation.in और fly Mahabodhiaviation वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे ही अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। यह सुविधा डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा देगी। हेलीपैड निर्माण और व्यवस्था मजबूत करने पर जोर इस सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक हथगढ़ के पास स्थायी हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू किया गया है। जहां एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बेल-407 हेलिकॉप्टर की सेवा लेने का निर्णय लिया है। एक बार में हेलिकॉप्टर पर एक पायलट और अधिकतम पांच यात्री सवार हो सकते हैं। इस सेवा को सफल बनाने के लिए मेसर्स एयरकैब एविशन प्राइवेट लि. की सेवा लेने का निर्णय लिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top