भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मानसून में मच्छर-चींटी से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कीड़े-मकोड़े...


Last Updated:

Monsoon Home Tips: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण घरों में मच्छर, चींटी, कॉकरोच और अन्य कीड़े-मकोड़े तेजी से बढ़ने लगते हैं. ऐसे में बिना अधिक खर्च किए कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है. नियमित सफाई, पानी जमा न होने देना, दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद रखना तथा नीम, कपूर, लौंग या अन्य प्राकृतिक उपायों का उपयोग करने से कीड़ों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है. समय रहते सावधानी बरतने से संक्रमण का खतरा भी घटता है और घर का वातावरण साफ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर बना रहता है.

भीलवाड़ा – बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. इस मौसम में घरों में चींटियां, मच्छर, मक्खियां, कॉकरोच और दूसरे छोटे कीड़े-मकोड़े तेजी से बढ़ने लगते हैं. नमी और गंदगी के कारण इनकी संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे घर का माहौल अन-कंफरटेबल हो जाता है. कई बार ये कीड़े खाने-पीने की चीजों को भी खराब कर देते हैं और बीमारी जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. हालांकि बाजार में कई तरह के केमिकल उत्पाद उपलब्ध हैं लेकिन इनके लगातार उपयोग से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में देसी और नेचुरल उपाय अपनाकर भी घर को कीड़ों से काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है.सबसे पहले घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. बारिश के मौसम में घर के कोनों, रसोई और बाथरूम में नमी जमा होने लगती है, जो कीड़ों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है. देसी उपाय के रूप में सप्ताह में दो बार पानी में थोड़ा सा नमक और फिटकरी मिलाकर पोछा लगाने से फर्श पर मौजूद कई प्रकार के छोटे कीड़े दूर रहते हैं. इसके अलावा दरवाजों और खिड़कियों के आसपास नीम की पत्तियां रखी जा सकती हैं. नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और कीट प्रतिरोधी गुण होते हैं जिससे कीड़े घर के अंदर कम आते हैं. रसोई में बचा हुआ खाना खुला न छोड़ें और कूड़ेदान को रोजाना साफ करें. यह छोटी-छोटी सावधानियां कीड़ों की संख्या को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकती हैं.

मच्छरों से बचाव के लिए भी कई प्रभावी देसी तरीके मौजूद हैं. नीम के तेल में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर कम काटते हैं. वहीं शाम के समय सूखे नीम के पत्तों या अजवाइन को जलाकर उसका धुआं करने से मच्छर और कई उड़ने वाले कीड़े दूर भाग जाते हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह तरीका अपनाया जाता है. घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना भी बहुत जरूरी है क्योंकि मच्छर साफ और गंदे दोनों तरह के रुके हुए पानी में तेजी से पनपते हैं. ऐसे में अगर  घर में तुलसी का पौधा लगाया जाए तो उसकी खुशबू भी मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है.

कॉकरोच और चींटियों की समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. इनसे छुटकारा पाने के लिए तेजपत्ता, लौंग और कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है. रसोई की अलमारियों और ऐसी जगह पर जहां कॉकरोच ज्यादा  दिखाई देते हैं. वहां तेजपत्ता या कपूर रख देने से उनकी आवाजाही कम हो जाती है. चींटियों को दूर रखने के लिए उनके आने-जाने के रास्ते पर हल्दी या नमक छिड़कना एक पुराना और कारगर देसी तरीक़े उपाय माना जाता है. इसके अलावा नींबू के छिलकों को खिड़की और दरवाजे के पास रखने से भी कई प्रकार के कीड़े दूर रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बारिश के मौसम में केवल कीड़े मारने के उपाय ही ज्यादा नहीं हैं बल्कि उनके पनपने की वजहों को खत्म करना भी जरूरी है. घर के आसपास झाड़ियां , गीले कचरे के ढेर और पानी भरे बर्तन नहीं होने चाहिए. नियमित रूप से नालियों की सफाई करते रहना चाहिए ताकि मक्खियां और मच्छर वहां पैदा न हों. रात के समय खिड़कियों पर जाली का उपयोग और सोते समय मच्छरदानी लगाना भी बेहद लाभदायक साबित होता है. आसान देसी उपायों को नियमित रूप से अपनाया जाए तो बिना अधिक खर्च किए बारिश के पूरे मौसम में घर को काफी हद तक कीड़े-मकोड़ों से मुक्त रखा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top